बेटियों को मिली शिक्षा की रफ्तार, वृक्षों को मिला रक्षा का संकल्प
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई ने की।
छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। वृक्ष रक्षाबंधन में अतिथियों और विद्यार्थियों ने वृक्षों को राखी बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, कंवलजीत छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष सांकरा विजय चौधरी, खेमराज अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान, सांकरा सरपंच सतपाल छाबड़ा, पंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार से प्राचार्य पी. सिदार, एस.एल. पटेल, संकुल समन्वयक पी.एल. चौधरी, महेंद्र तांडी, बी.डी. साहू, निर्मल साहू सहित शिक्षकों का सहयोग रहा। आयोजन में ग्रामवासियों व ग्राम पंचायत सावित्रीपुर तथा केतब बारिक, ललित मिश्रा, प्रदीप बारिक का विशेष योगदान रहा। अंत में प्राचार्य पी. सिदार ने आभार व्यक्त किया।


