गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 33 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी संरक्षकों और युवा जोश का संगम*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /जिला महासमुन्द के पिथौरा नगर में व्यापारिक एकजुटता को नई धार देने के लिए व्यापारी एकता मंच ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर दिया है। मंच के अध्यक्ष गोपाल शर्मा (वार्ड क्र. 11) ने मंगलवार, 2 सितंबर 2026 को क्रमांक-01 पत्र जारी कर वर्ष 2026 के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की।
नई टीम में जहां शहर के दिग्गज और वरिष्ठ व्यापारियों को संरक्षक बनाकर सम्मान दिया गया है, वहीं युवा व्यापारियों को अहम पदों की कमान सौंपी गई है। इस संतुलित टीम से बाजार में उत्साह का माहौल है।
वरिष्ठों के हाथ में मार्गदर्शन -*
मंच ने 12 सम्माननीय सदस्यों को संरक्षक बनाया है जिनमें नगर के प्रमुख व्यापारी शंकर अग्रवाल जी, देवसिंह निषाद, प्रेम सिन्हा, रजिंदर खनूजा, सुभाष अग्रवाल (राइस मिल), मदन अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मनोज बंसल, अनुप अग्रवाल, अरविन्दर छाबड़ा, कालिका प्रजापति और रैदास गोयल शामिल हैं।
युवाओं के कंधों पर जिम्मेदारी -*
संगठन को गतिशील बनाने के लिए उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप अग्रवाल, संजय सिन्हा और प्रफुल्ल तिवारी को नियुक्त किया गया है। प्रमुख सलाहकार की जिम्मेदारी राजेंद्र खनूजा राजू को दी गई है। मीडिया की कमान गौरव चंद्राकर और सदस्यता अभियान की कमान ऊर्जावान युवा तुषार बंसल को सौंपी गई है।
17 कार्यकारिणी सदस्यों से मजबूत होगी टीम -*
कार्यकारिणी में बाजार के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिनेश गोयल (वैरायटी स्टोर), आशीष अवस्थी (अवस्थी जनरल स्टोर्स), तनिष अग्रवाल (राजकिरण बर्तन भण्डार), शुभम अग्रवाल (शुभम सायकिल), रमेश बघेल (बघेल इलेक्ट्रिकल्स), सुशील दीक्षित (दीक्षित डेली नीड्स), सुयश अग्रवाल (गोयल मेडिकोज), अशोक साहू (रश्मि फर्नीचर), रमेश श्रीवास्तव (प्रकाश टेंट हाऊस), संजू श्रीवास (संजू सैलून), पप्पू अग्रवाल (श्री साई इलेक्ट्रिकल्स), राहुल गोयल (साई कलेक्शन), रूपेश (पप्पू) ठक्कर, राजेश कोठारी (निधि गिफ्ट कार्नर), गजेन्द्र सिन्हा (आशीर्वाद कम्प्यूटर), अमित सलूजा (पिथौरा जनरल), रवि चांवला (चांवला टॉयज) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि व्यापारी एकता मंच का एक ही लक्ष्य है - "एकता में ही व्यापार की सुरक्षा है"। नई टीम जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से चर्चा करेगी

