अंजलि विहार कॉलोनी में सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार, रास-गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 09, 2026

अंजलि विहार कॉलोनी में सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार, रास-गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज*

आत्माराम यादव बने प्रमुख संरक्षक, पुनीतराम सिन्हा को मिली अध्यक्ष की कमान*


*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंजलि विहार कॉलोनी में इस वर्ष मां दुर्गा का भव्य दरबार सजेगा। अंजलि विहार कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल, आकर्षक प्रतिमा स्थापना एवं रास-गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

तैयारियां हुई तेज, कॉलोनी में उत्साह का माहौल*

नवरात्रि पर्व को भव्य एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

समिति का हुआ गठन, अनुभवी हाथों में कमान*

आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए समिति का विस्तार किया गया है। प्रमुख संरक्षक के रूप में श्री आत्माराम यादव जी को एवं अध्यक्ष के रूप में श्री पुनीतराम सिन्हा जी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

संरक्षक के रूप में श्री सुभाष अग्रवाल, बोधीराम चौधरी, गुरुचरण सिंह सलूजा, के.डी. नाग, पुरुषोत्तम घृतलहरे, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र सेन, टिकेंद्र प्रधान, शैलेंद्र डड़सेना, आशु अग्रवाल, रमेश सिन्हा एवं उदय राम नायक शामिल हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मने, मनीष अग्रवाल, गौतम साहू, कोषाध्यक्ष यू.के. दास, सहकोषाध्यक्ष मोनू अग्रवाल, सचिव कुलजीत अजमानी, सहसचिव आकाश सिन्हा, मीडिया प्रभारी विकास मुन्ना शर्मा, मिन्कू आजमानी एवं परमीत (निशू) माटा, गरबा संचालन रमेश श्रीवास्तव एवं आचार्य पंडित नरेश शुक्ला जी होंगे।

*कार्यकारिणी में युवाओं को मिला स्थान*

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद सिन्हा, वाई.के. साहू, बिट्टू सलूजा, शेखर नायडू, बांके बिहारी अग्रवाल, अमरप्रीत सिंह छाबड़ा, राजेश भोई, परमेश्वर बाघ, हरिबन्धू बारिक, शिव पटेल, अंकित अग्रवाल (टुन्नू), मुन्ना भोई, अप्पू भोई, राजेश भाई, डोलामणि साहू, पोलाराम डड़सेना, रोहिणी देवांगन, राम उजाला, अरुण देवता, प्यारेलाल मिश्रा, दीपक सलूजा, दिनेश कालसा, राकेश यादव, योगेश सेन, दुर्गेश सेन, मुक्कू सेन, ललित नायक, मुरली पटेल, अजय अग्रवाल, अजय नायक, आकाश महांती, ज्योतिष अग्रवाल, चिरंजीवी (चिंटू) सिन्हा एवं विक्की ठक्कर को शामिल किया गया है।

क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील*

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिदिन रास-गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन होगा। समिति ने समस्त नगरवासियों से परिवार सहित पधारकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।