पिरदा स्वामी आत्मानंद स्कूल में 67 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे ने किया वितरण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 08, 2026

पिरदा स्वामी आत्मानंद स्कूल में 67 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे ने किया वितरण



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ आज दिनांक 08/09/2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पिरदा में शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा लोकेश नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री हरिप्रसाद पटेल (अम्बु भैय्या) मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला अम्बु पटेल ने की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा, ग्राम पंचायत पिरदा के सरपंच श्री रंजन भोई, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हेमसागर पटेल, संस्था के प्राचार्य टी.के. पटेल, इंदल बरिहा, राजकुमार पटेल, हरिकेश भोई, आमोस दीप, सांसद प्रतिनिधि दीनबंधु प्रधान, श्रीमती सरिता प्रधान एवं पालक समिति के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

67 छात्राओं को मिली साइकिल*

कार्यक्रम में अतिथियों के करकमलों से हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम की कक्षा 9वीं की कुल 67 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा धृतलहरे ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह साइकिल शिक्षा के मार्ग को आसान बनाएगी और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खूब पढ़ने की अपील की।

*छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी नृत्य से मोहा मन*

इस अवसर पर कक्षा बारहवीं एवं नौंवी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी स्वागत नृत्य ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।