छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी : बकाया बिल पर 75% तक की छूट, सरचार्ज होगा पूरा माफ, 30 सितंबर अंतिम तिथि - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 25, 2026

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी : बकाया बिल पर 75% तक की छूट, सरचार्ज होगा पूरा माफ, 30 सितंबर अंतिम तिथि




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* अगर आपका भी बिजली बिल लंबे समय से बकाया है और सरचार्ज के बोझ से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। छत्तीसगढ़ शासन ने घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026* की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब पात्र उपभोक्ता *30 सितंबर 2026 तक* इस योजना में पंजीयन कराकर लाभ ले सकते हैं। यह अंतिम अवसर है।

यह योजना विशेष रूप से निम्नदाब घरेलू, एकल बत्ती (सिंगल पॉइंट), बीपीएल और कृषि श्रेणी के अशासकीय उपभोक्ताओं के लिए लाई गई है। योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मूल बकाया राशि में भारी छूट के साथ-साथ बकाए पर लगे अधिभार यानी सरचार्ज में *100 प्रतिशत तक की छूट* दी जा रही है।

*किसे कितनी छूट मिलेगी ?*

विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार -

*1. निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ता :* जिनके कनेक्शन 31 मार्च 2023 से पहले निष्क्रिय हो चुके हैं, उन्हें मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक की छूट और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।

2. निष्क्रिय घरेलू और कृषि उपभोक्ता :* इनके लिए मूल बकाया राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

3. सक्रिय घरेलू और कृषि उपभोक्ता :* इन्हें किस्तों के हिसाब से लाभ मिलेगा। एकमुश्त पूरा भुगतान करने पर मूल राशि में 10 प्रतिशत छूट, तीन किस्तों में भुगतान करने पर 5 प्रतिशत छूट, जबकि छह किस्तों में भुगतान करने पर मूल राशि में कोई छूट नहीं मिलेगी, लेकिन सरचार्ज 100 प्रतिशत माफ हो जाएगा।

इस संबंध में विद्युत विभाग पिथौरा के तिजुराम गजबिये ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता घर बैठे *'मोर बिजली' मोबाइल ऐप* के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत है, वे विद्युत वितरण केंद्र पिथौरा या अपने नजदीकी जोन कार्यालय में जाकर ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं। विभाग ने अपील की है कि सभी पात्र उपभोक्ता अंतिम तिथि से पहले पंजीयन कराकर योजना का लाभ अवश्य लें।