मातृत्व को सम्मान, बचपन को पोषण - सेवा संकल्प के रंग में रंगे 6 गांव, मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 27, 2026

मातृत्व को सम्मान, बचपन को पोषण - सेवा संकल्प के रंग में रंगे 6 गांव, मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश*

मातृत्व को सम्मान, बचपन को पोषण - सेवा संकल्प के रंग में रंगे 6 गांव, मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश*
मातृत्व को सम्मान, बचपन को पोषण - सेवा संकल्प के रंग में रंगे 6 गांव, मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश*
मातृत्व को सम्मान, बचपन को पोषण - सेवा संकल्प के रंग में रंगे 6 गांव, मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश*

 पिथौरा मंडल के छिबर्रा, जमहर, भिथीडीह, सरकडा, अमलीडीह, खुसरूपाली में हुआ अन्नप्राशन और गोदभराई का सामूहिक आयोजन



वीडियो देखे 



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पिथौरा मंडल के अंतर्गत आने वाले 6 ग्राम पंचायतों - छिबर्रा, जमहर, भिथीडीह, सरकडा, अमलीडीह और खुसरूपाली के आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन एवं गोदभराई का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में *मुख्य वक्ता के रूप में सरकडा ग्राम पंचायत की सरपंच एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला महासमुंद की जिला मंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा* विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

*मुख्य वक्ता का उद्बोधन -*

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता प्रियंका सिन्हा ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा ही सबसे बड़ा संगठन है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम अपने संस्कारों को जीवित रख रहे हैं। गोदभराई केवल रस्म नहीं, बल्कि एक गर्भवती माता को यह अहसास दिलाना है कि पूरा समाज उसके साथ है। वहीं अन्नप्राशन एक बच्चे के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है।"

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मातृ शक्ति के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर बेहद संवेदनशील है। आंगनबाड़ी के माध्यम से मिल रहा पोषण आहार कुपोषण को खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा।

*कार्यक्रम की झलक -*

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों गर्भवती माताओं की पारंपरिक गोदभराई कर उन्हें फल, मिष्ठान एवं पोषण किट प्रदान की गई। साथ ही 6 माह से अधिक आयु के बच्चों का मुंह जूठा कराकर अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम कुंवर सिन्हा, उषा पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष क्षमा गोयल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी सिन्हा, संतोषी डडसेना, सरपंच हिमाद्रि प्रधान, फूलकुमारी, सीता बाई, गीतांजलि सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहायिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/6.html
September 27, 2026 at 10:41AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/6_0579095914.html
September 27, 2026 at 10:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/6_01482987219.html
September 27, 2026 at 11:51AM