पटेवा के प्राचार्य' डॉ. समीर प्रधान की भावभीनी विदाई, 5 घंटे तक चला सम्मान समारोह - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 01, 2026

पटेवा के प्राचार्य' डॉ. समीर प्रधान की भावभीनी विदाई, 5 घंटे तक चला सम्मान समारोह

 फोर्ब्स इंडिया में देश के 10 प्रभावशाली व्यक्तियों में प्रथम स्थान पर रहे थे डॉ. प्रधान, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ने दिया था पीपुल्स प्रिंसिपल का खिताब






देख़े विडियो 


*पटेवा/महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/* स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा में प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान की सेवानिवृत्ति पर अभूतपूर्व हृदयस्पर्शी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार एवं पालकों द्वारा आयोजित यह समारोह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार 5 घंटे चला।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं झांकियों के माध्यम से अपने प्रिय प्राचार्य के व्यक्तित्व, शैक्षणिक गुणवत्ता, कर्तव्यनिष्ठा और छात्र प्रेम को मंच पर जीवंत किया। पालकों, ग्रामीणों, पूर्व छात्रों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने उपहार भेंट कर डॉ. प्रधान को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि डी.लिट. डॉ. समीर प्रधान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वर्ष 2024 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स इंडिया' ने उन्हें भारत के 10 प्रभावशाली व्यक्तित्वों में प्रथम स्थान पर चुना था। वहीं अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'एजुकेडर' ने उन्हें 'People's Principal' यानी 'जनता के प्राचार्य' के खिताब से सम्मानित कर कवर पेज पर उनकी स्टोरी प्रकाशित की थी।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने कहा कि डॉ. प्रधान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के जो मानदंड स्थापित किए हैं, वे अन्य प्राचार्यों के लिए चुनौती हैं। जिले में शिक्षा का माहौल बनाने के लिए मैं उनका मार्गदर्शन लेता रहूंगा।

जिला समन्वयक रेखराज शर्मा ने कहा कि जिन कार्यों के लिए प्राचार्य शासन के निर्देश का इंतजार करते हैं, डॉ. प्रधान उन कार्यों की शुरुआत पहले ही कर देते थे। यही उनकी दूरदर्शिता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल बंजारा ने कहा कि ऐसा अद्भुत विदाई समारोह मैंने अपने कार्यकाल में कभी नहीं देखा। यह उनके विराट व्यक्तित्व का परिचायक है।
सेजेस नोडल अधिकारी अमी रूफस, वरिष्ठ प्राचार्य हेमेन्द्र आचार्य, प्राचार्य सुरेन्द्र मानिकपुरी, पूर्व सरपंच सुनील पटेल, डीएमएस प्राचार्य कौशल शुक्ला, व्याख्याता अर्चना तिवारी ने भी डॉ. प्रधान के कार्यों की सराहना की।

अपने उद्बोधन में डॉ. समीर प्रधान ने कहा कि शिक्षक का पद अन्य कर्मचारियों से ऊंचा होता है, इसलिए हमसे उम्मीदें भी अधिक होती हैं। उन्होंने कहा कि 'If the child excels, school excels' के ध्येय को आत्मसात कर हमें NEP 2024 के तहत भारत को सेंटर ऑफ ग्रेविटी बनाना है।

कार्यक्रम में बड़े भाई साहित्यकार प्रवीण 'प्रवाह', माताजी छायावाती प्रधान, भाभी जयंती प्रधान, भतीजी संस्कृति प्रधान, प्राचार्य महेश साहू, मुकेश डडसेना, संकुल समन्वयक राजू देवांगन, पत्रकार नोहर साहू, देवराज साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन भीषम लाल सिन्हा, ज्योति भास्कर एवं पूर्व छात्रा किरण विश्वास ने किया। आभार प्राचार्य अरुण कुमार बनर्जी ने व्यक्त किया।