शासकीय हाई स्कूल डोडरकसा में शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, 30 सितंबर को NH-53 पर चक्का जाम की चेतावनी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 27, 2026

शासकीय हाई स्कूल डोडरकसा में शिक्षकों की कमी से भड़का आक्रोश, 30 सितंबर को NH-53 पर चक्का जाम की चेतावनी





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ विकासखंड पिथौरा के शासकीय हाई स्कूल डोडरकसा में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों का भविष्य अंधकार में है। इससे नाराज ग्रामवासियों, पालक समिति और छात्र-छात्राओं ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने 30 सितंबर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 देवरी में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

ग्रामवासियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद और थाना प्रभारी सांकरा को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि शिक्षकों की मांग को लेकर कई बार पत्राचार और व्यक्तिगत रूप से विभाग को अवगत कराया गया। लेकिन शासन-प्रशासन ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया।

पालक समिति ने 10 सितंबर को पत्र देकर 7 दिन के भीतर शिक्षक व्यवस्था नहीं होने पर 8वें दिन स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। जिसके तहत 18 सितंबर को स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी भी की गई, इसके बावजूद अब तक विषयवार शिक्षक पदस्थ नहीं किए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन की कुंभकर्णीय नींद को जगाने के लिए अब राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इस चक्का जाम की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।