ठाकुरदिया खुर्द और कुसमुर में महासमुंद पुलिस की दबिश, 27 लीटर महुआ शराब के साथ महिला सहित 2 धरे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 14, 2026

ठाकुरदिया खुर्द और कुसमुर में महासमुंद पुलिस की दबिश, 27 लीटर महुआ शराब के साथ महिला सहित 2 धरे

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, घर-बाड़ी में बोरी में छिपाकर रखा था जखीरा*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़।* जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए महासमुंद पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने *ग्राम ठाकुरदिया खुर्द (थाना पिथौरा)* और *ग्राम कुसमुर (चौकी भंवरपुर)* में लगातार दो बड़ी कार्यवाहियां की हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 27 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 5400 रुपये जब्त कर 2 आरोपियों को जेल भेजा है।

*प्रकरण 1: ठाकुरदिया खुर्द में चावल की बोरी में छिपाकर रखा था 20 लीटर शराब*

पहली कार्यवाही थाना पिथौरा पुलिस ने की। दिनांक 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि *ग्राम ठाकुरदिया खुर्द* का हीरालाल सिन्हा अपने घर-बाड़ी में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है और बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापा मारा।

तलाशी के दौरान आरोपी हीरालाल सिन्हा पिता गाडाराय सिन्हा उम्र 46 साल निवासी ठाकुरदिया खुर्द के घर की बाड़ी में चावल की बोरी के अंदर छिपाकर रखी 5-5 लीटर की 4 झिल्लियों में कुल 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

प्रकरण 2: कुसमुर में महिला के घर से 7 लीटर शराब बरामद*

दूसरी कार्यवाही चौकी भंवरपुर पुलिस ने *ग्राम कुसमुर* में की। दिनांक 14 सितंबर को मुखबिर सूचना मिली कि गांव की एक महिला घर में महुआ शराब रखकर बेच रही है। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर महिला के घर पर छापा मारा।

मौके पर मोहरमोती राठिया पति बिहारीलाल राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी कुसमुर के घर-बाड़ी से ग्राहकों को बेचने के लिए रखी गई 7 लीटर महुआ शराब कीमत 1400 रुपये बरामद की गई। महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया।