आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्थान पिथौरा द्वारा आयोजित
पिथौरा संस्थान न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भाग्य विधाता भवन पिथौरा के तत्वाधान में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026 रविवार शाम 4 बजे भाग्य विधाता भवन पिथौरा में किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय "विश्व नव निर्माण के लिए मूल्य आधारित शिक्षा" रखा गया है। संस्था की पिथौरा संचालिका बी.के. पुष्पा एवं तोमेश्वरी बहन ने बताया कि सच्चा शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं देता, वह जीवन जीने की दिशा देता है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मूल्य निष्ठ शिक्षा हेतु विजडम रिसोर्स सेंटर के रूप में मान्यता प्राप्त संस्था है जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आध्यात्मिक, नैतिक एवं मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से श्रेष्ठ समाज के पुनर्निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त प्राचार्यगण एवं शिक्षकगण को अपने समस्त स्टाफ के साथ समारोह में पधारने का सस्नेह आमंत्रण दिया है।
