*ग्राम खुटेरी में खेत से 20 हजार के दो मोटर पंप चोरी : पिथौरा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, फरार तीसरा आरोपी युगल गिरफ्तार* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 17, 2026

*ग्राम खुटेरी में खेत से 20 हजार के दो मोटर पंप चोरी : पिथौरा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, फरार तीसरा आरोपी युगल गिरफ्तार*



*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में किसान के खेत से मोटर पंप चोरी के मामले में पिथौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के तीसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गुलशन निषाद पिता नोहर निषाद उम्र 27 साल निवासी खुटेरी ने 5 सितंबर 2026 को थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त की शाम 7 बजे से 2 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच उसके खेत में लगे 2-2 एचपी के दो मोटर पंप कीमत 20 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी ने गांव के ही चेतन निषाद, युगल किशोर साहू और बोधन ध्रुव पर संदेह जताया था।

रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद और बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव निवासी खुटेरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपने साथी युगल किशोर साहू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चोरी के दोनों मोटर पंप बरामद कर जप्त कर लिए। दोनों आरोपियों को 6 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।

वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे तीसरे आरोपी युगल किशोर साहू उर्फ लालू पिता बाबूलाल साहू उम्र 20 साल निवासी खुटेरी की तलाश में पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे। 16 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।