पिथौरा में लोक अदालत में लगा मामलों का अंबार,14 लाख की बैंक रिकवरी और बिजली बिल का हुआ समझौता*
पिथौरा में लोक अदालत में लगा मामलों का अंबार,14 लाख की बैंक रिकवरी और बिजली बिल का हुआ समझौता*
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट / व्यवहार न्यायालय पिथौरा में शनिवार 12 सितंबर को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठ में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी, विद्युत एवं अन्य बकाया वसूली के प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण, राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135(क) के तहत विद्युत चोरी और सिविल मामलों की सुनवाई की गई। खण्डपीठ क्रमांक 01 न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा श्री सौरभ बारा के न्यायालय में बिजली विभाग के 73 प्रकरणों में 1,29,840 रुपये, बीएसएनएल टेलीफोन के 11 प्रकरणों में 10,498 रुपये, धारा 138 के 01 प्रकरण में 1,00,000 रुपये, समरी के 482 प्रकरणों में 96,400 रुपये, बैंक रिकवरी के 25 प्रकरणों में 14,68,750 रुपये राशि का निराकरण किया गया। साथ ही न्यायालय में लंबे समय से लंबित 07 प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। इस दौरान न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण, बैंक, विद्युत व बीएसएनएल विभाग के अधिकारी व पक्षकार उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/14.html
2026-09-12T16:27:51+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/14_01813862951.html
2026-09-12T16:51:09+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/14_0193885702.html
2026-09-12T17:51:12+05:30

