वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती ग्राम विद्यालय कसेकेरा में सामूहिक गायन*
नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, 249 लोगों ने की सहभागिता*
*बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में संचालित सरस्वती ग्राम गंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा ,कोमाखान प्रकल्प में नमामि भारतम के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक शर्मा सहायक यंत्री सीएसपीडीसीएल कोमाखान, मुख्य वक्ता श्री आदित्य कुमार साहू जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महासमुंद एवं अध्यक्षता श्री नंदकुमार चंद्राकर व्यवस्थापक सरस्वती ग्राम गंगा विद्यालय कसेकेरा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ॐ एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात ठीक 11 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन केवल गायन तक सीमित न होकर देश की युवा पीढ़ी को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है। मुख्य वक्ता ने कहा कि मूल गीत में कुल छः पद हैं, ऐतिहासिक रूप से इसके शुरुआती दो पदों को राष्ट्रगीत के रूप में आधिकारिक मान्यता दी गई है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता और सुजलाम-सुफलाम स्वरूप का वर्णन करते हैं।
कार्यक्रम संस्था प्रमुख श्री वीरेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। छात्रावास अधीक्षक श्री दिनेश कुमार साहू ने वंदे मातरम के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन श्री रूपेंद्र कुमार साहू ने किया।
भारी वर्षा के बावजूद पालक, छात्र-छात्राएं, आचार्य-आचार्या बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आचार्य 10, आचार्या 05, पूर्व छात्र 03, अन्य 12, भैया-बहन 209 सहित कुल 249 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ आचार्य श्री हेमलाल यादव ने व्यक्त किया। वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं बैनर-पोस्टर का तकनीकी कार्य श्री मीनालाल चक्रधारी द्वारा किया गया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/150_01734552930.html
September 26, 2026 at 07:25AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/150_01087228928.html
September 26, 2026 at 07:51AM
