*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पिथौरा मंडल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पिथौरा मंडल के सभी बूथ एवं शक्ति केंद्रों में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री एवं बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के प्रभारी शंकर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दीपक जनभावना और आशीर्वाद का प्रतीक - शंकर अग्रवाल*
अपने उद्बोधन में शंकर अग्रवाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। एक दीप अंधकार को दूर करने के साथ आशा, सकारात्मकता और संकल्प का संदेश देता है। पिथौरा में 1100 दीपों का यह प्रकाश प्रधानमंत्री के प्रति जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, नगर पंचायत के पार्षदगण एवं एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से मन्नू लाल ठाकुर, कौशल दास मानिकपुरी, संदीप सेन, पुष्पकांत पटेल, नरेश सिंघल, सतप्रीत विक्की सलूजा, रैदास गोयल, वेद प्रकाश गोयल, प्रीतराम सूर्य, अनूप अग्रवाल, शालिक राम डड़सेना, दुर्गेश सिन्हा, शशि डड़सेना, दुलीकेशन साहू, राजा शुक्ला, पोलेश मिश्रा, कुलजीत आजमानी, रोमन साहू, लाखागढ़ सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, राजेश चौधरी, पप्पू पांडेय उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से महामंत्री वर्षा सोनी, उषा पटेल, क्षमा गोयल, उषा श्रीवास्तव, दीपक देवी गजेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं। दीपों की रोशनी से मंदिर चौक का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।


