मानवता की मिसाल बनेगा गडबेड़ा - दिव्यांगजनों की सहायता के लिए होगा राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ, 1 लाख का इनाम* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 20, 2026

मानवता की मिसाल बनेगा गडबेड़ा - दिव्यांगजनों की सहायता के लिए होगा राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ, 1 लाख का इनाम*

पिथौरा के गडबेड़ा में दिसंबर में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता - राष्ट्रीय खिलाड़ी करेंगे उत्साहवर्धन, यंग स्टार टीम कर रही आयोजन_


*गडबेड़ा / पिथौरा।*

*संस्कार न्यूज - गौरव चंद्राकर*/खेल के साथ सेवा का संगम। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम गडबेड़ा में इस बार क्रिकेट सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए खेला जाएगा।

ग्राम गडबेड़ा में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए राज्य स्तरीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता* का भव्य आयोजन दिसंबर माह में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता से प्राप्त सहयोग राशि दिव्यांगजनों की सहायता में लगाई जाएगी।

इस नेक पहल को और बड़ा बनाने के लिए आयोजन में भारत के राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों से संपर्क किया गया है और वे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिससे इस ग्रामीण टूर्नामेंट को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

*1 लाख का प्रथम पुरस्कार*

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए* रखा गया है। द्वितीय पुरस्कार सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

यह पूरा आयोजन गडबेड़ा यंग स्टार क्रिकेट टीम एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। युवा टीम ने बताया कि क्रिकेट के माध्यम से समाज में सेवा का संदेश देना उनका मुख्य उद्देश्य है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट की तिथि, नियमावली और एंट्री प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस अनोखी पहल को लेकर पूरे पिथौरा अंचल के क्रिकेट प्रेमियों और समाजसेवियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।