ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र' - जिला मंत्री बीजेपी प्रियंका सिन्हा ने सैनिकों के लिए भेजी राखी, मिट्टी और पत्र - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 26, 2026

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र' - जिला मंत्री बीजेपी प्रियंका सिन्हा ने सैनिकों के लिए भेजी राखी, मिट्टी और पत्र

 छत्तीसगढ़ की मिट्टी और राखी से जुड़ेगी सेना, महिला मोर्चा ने शुरू किया 'सिपाही रक्षा सूत्र



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में 'ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की मिट्टी और यहां के लोगों को देश की सेना से जोड़ना है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मंत्री बीजेपी महिला मोर्चा महासमुंद प्रियंका सिन्हा ने बताया कि यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी  के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक लिफाफे में एक राखी, एक चुटकी छत्तीसगढ़ की मिट्टी और देश के वीर जवानों के लिए प्रेम एवं सम्मान से भरा पत्र रखा जा रहा है। ये सभी लिफाफे देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाए जाएंगे।


प्रियंका सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं इस अभियान के माध्यम से अपने भाइयों रूपी सैनिकों को राखी भेजकर उनके शौर्य और बलिदान को नमन कर रही हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी भेजकर यह संदेश दिया जा रहा है कि पूरा प्रदेश अपने सैनिकों के साथ खड़ा है।

उन्होंने सभी महिलाओं और बहनों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में राखी और पत्र भेजें ताकि सीमा पर तैनात जवानों तक प्रदेशवासियों का स्नेह पहुंच सके।