मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा कन्या शाला में वृक्षारोपण; बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 27, 2026

मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा कन्या शाला में वृक्षारोपण; बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक



 पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा परिसर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सचिव सोनू गोयल तथा सदस्य पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल ने किया। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता प्रधान एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बच्चों से लगवाए गए पौधे, दिया गया पर्यावरण का पाठ*

  अभियान के अंतर्गत मंच द्वारा बच्चों से पौधे लगवाए गए, जिससे उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूकता हो सके। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों और शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से बच्चों को वृक्षों के महत्व की जानकारी दी तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। 

बच्चों को इन पौधों को जीवित रखने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। शाला परिवार ने मारवाड़ी युवा मंच के इस पर्यावरण हितैषी कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना और हरित सांकरा बनाने में सहयोग करना रहा।