रायपुर में संपन्न समारोह में देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान - शिक्षा अंजोर
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए पिथौरा क्षेत्र के दो शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित "स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026"* बुधवार को रायपुर के विमतारा स्थित मधु पिल्ले चौक, शांति नगर में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 250 उत्कृष्ट शिक्षकों* को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान - शिक्षा अंजोर से अलंकृत किया गया।
पिथौरा के दो शिक्षक हुए सम्मानित
इसी कड़ी में पिथौरा से श्री पुष्पकांत साहू प्रभारी प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला पिथौरा एवं श्री गोपेश कुमार डड़सेना व्यावसायिक शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा को सम्मानित किया गया।
दोनों शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए *विभिन्न नवाचारों, बच्चों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार* के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल-श्रीफल प्रदान कर *डॉ. द्विवेदी*, प्रमुख - हरिभूमि समाचार पत्र एवं *श्री पूर्णानंद मिश्रा*, राष्ट्रीय अध्यक्ष - राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया।
गरिमामय रहा समारोह*
कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों ने अपने नवाचारों और अनुभवों को साझा किया। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य उन शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है जो कक्षा से आगे जाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
क्षेत्र में खुशी की लहर*
पिथौरा के दोनों शिक्षकों के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक संगठनों, पालकों और ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।
शिक्षाविदों का कहना है कि पुष्पकांत साहू और गोपेश डड़सेना का सम्मान पूरे क्षेत्र के शिक्षकों के लिए प्रेरणा है।

.jpeg)