लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष बने आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भजन-कीर्तन, झांकी के साथ निकलेगी यात्रा_
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह में *बोल बम कांवरिया संघ पिथौरा* के तत्वावधान में भव्य *कांवड़ यात्रा 2026* का आयोजन किया जाएगा। संघ के *लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष बने आकाश अग्रवाल* ने बताया कि यात्रा 7 अगस्त से प्रारंभ होकर 11 अगस्त को पिथौरा वापसी के साथ संपन्न होगी।
संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त शुक्रवार को अग्रसेन भवन पिथौरा में कांवरियों का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद *8 अगस्त शनिवार* को कांवरिये देवधारा से पवित्र जल लेकर पिथौरा में रात्रि विश्राम करेंगे।
9 अगस्त रविवार* को यात्रा पटेवा में रात्रि विश्राम करेगी। *10 अगस्त सोमवार* को कांवरिये सिरपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के अंतिम दिन *11 अगस्त मंगलवार* को सिरपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक करने के बाद कांवरिये पिथौरा वापस लौटेंगे।
भजन-कीर्तन और झांकी की विशेष तैयारी*
अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न *सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और झांकी* को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा स्वागत द्वार और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से लगातार सफल आयोजन के बाद इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा निकाली जाएगी। संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे यात्रा में सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करें। "महादेव की कृपा एवं आप सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा सफल एवं सुरक्षित हो" इसी कामना के साथ संघ ने सभी शिव भक्तों को यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
यात्रा के दौरान "बोल बम, हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा।

.jpeg)