गौरव चंद्राकर ने कहा - शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन_
महासमुंद संस्कार न्यूज़।* NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को *जिला कांग्रेस कमेटी* द्वारा महासमुंद में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व जिला महामंत्री श्री गौरव चंद्राकर* ने कहा कि _"एक सामान्य परिवार का अभिभावक लाखों रुपये खर्च कर NEET की तैयारी करवाता है। पेपर लीक से उसकी मेहनत, पैसा और छात्र का भविष्य बर्बाद हो रहा है। यदि परीक्षा प्रणाली मजबूत होती तो ऐसी घटनाओं की आशंका नहीं बनती।"_
उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि _"जिस तरह से जंतर-मंतर पर श्री सोनम वांगचुक जी को उठाया गया और छात्रों पर लाठी व अश्रु गैस का हमला किया गया, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।"_
श्री चंद्राकर ने मांग की कि इस मामले में *शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए*। उन्होंने कहा कि _"अगर सरकार ने छात्रों के हित में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच नहीं कराई और परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।"_
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और अभिभावकों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की मांग की।

.jpeg)