*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ पिथौरा के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में आज राज परिवार ग्राम बरेकल खुर्द द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 11 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 16 जुलाई दिन गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी पिथौरा की जगन्नाथ रथयात्रा, समिति की बैठक संपन्न हुई।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को पारंपरिक विधि-विधान और धूमधाम से निकाला जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा शीतला समाज एवं जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिन्हा ने की। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व रथयात्रा समिति अध्यक्ष श्री अनंत सिंह वर्मा, राज परिवार से तीर्थराज सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मन्नूलाल ठाकुर, माखन सिन्हा, सचिव इन्द्रेश्वर सिन्हा, रनसायं ठाकुर, टीकाराम ठाकुर, पूरण सिंह बरिहा, सूर्यवंशी गुरुजी, राजेंद्र यादव, अनिल अग्रवाल, चंद्रपाल तारक सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

.jpeg)