*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं आमजन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विधायक श्री सिन्हा ने जिला पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्रस्तावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक श्री सिन्हा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर अवगत कराने कहा, ताकि उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को विधायक के समक्ष रखा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए सुझाव दिए। विधायक ने सभी सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल, जगमोती भोई, कुमारी भास्कर, देवती दीवान, रामदुलारी सिन्हा, देवकी पटेल, लोकनाथ बारी, सीमा नायक उपस्थित थें।



.jpeg)