महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी) को राष्ट्रीय वयस्क स्काउटिंग एवं गाइडिंग समिति (National Adult in Scouting and Guiding Committee) में विशेष सदस्य के रूप मनोनयन किया गया है। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समिति के लिये मनोनीत किये जाने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला महासमुंद के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये हैं।
अपने शुभकामना संदेश में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इंद्रजीत सिंह खालसा का राष्ट्रीय समिति में मनोनयन होना उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति लंबे समय से दिए जा रहे समर्पित योगदान के लिये एक सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में स्काउट-गाइड आंदोलन को नई दिशा, ऊर्जा एवं सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा।पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी) के नेतृत्व में स्काउट-गाइड आंदोलन सेवा, संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के अपने उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से आगे बढ़ाएगा।इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुन्द टीम से जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष सौरिन चंद्रसेन, आनंद साहू, रमशिला दास, अशोक अग्रवाल, सुधा7 साहू, जिला सलाहकार दाऊ लाल चन्द्राकर, शीत गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन पदेन जिला आयुक्त स्काउट, अमी रूफ़स जिला आयुक्त गाइड,सहायक संचालक नंदकिशोर सिंहा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, विद्या साहू सहा संचा, अंजली बरमाल सहा जिला क्रीडा अधिकारी, मुख्यालय आयुक्त रामकुमार साहू, प्राचार्य तुलेन्द्र सागर जिला मीडिया प्रभारी, प्राचार्य भारत सिंह साहू, हीना ढालेन एबीओ, बद्री विशाल जोल्हे एबीओ, शैलेन्द्र नायक जिला कोषाध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष साहू, लीलिमा साहू, राजीव तिवारी जिला सहसचिव, जिला संगठन आयुक्त लीनू चंद्राकर तथा शत्रोहन साहू सहित समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त किये हैं।




.jpeg)