सांकरा में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: गौ सेवकों और पुलिस की संयुक्त मुहिम से 13 गौवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 26, 2026

सांकरा में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: गौ सेवकों और पुलिस की संयुक्त मुहिम से 13 गौवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे थे गाय, बैल और बछड़े, आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज*




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद जिले के सांकरा क्षेत्र में गौ रक्षा को लेकर सक्रिय गौ सेवकों की सतर्कता और थाना सांकरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गौ तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। गौ सेवकों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर अवैध रूप से ले जाए जा रहे *13 नग गौवंश* को मुक्त कराया और इस तस्करी में शामिल *तीन आरोपियों को गिरफ्तार* किया।

जानकारी के अनुसार गौ सेवकों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन में गाय, बैल और बछड़ों को क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध तस्करी कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने तत्काल थाना सांकरा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस और गौ सेवकों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका और जांच की।

इस दौरान वाहन में *गाय, बैल एवं बछड़े* बुरी स्थिति में पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी *13 गौवंश* को सुरक्षित मुक्त कराया और उन्हें गोशाला में सुरक्षित रखवाया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में *संदीप कुमार यादव उर्फ गोलू निवासी ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़*, *गणेशराम बंजारा निवासी ग्राम सिंघीटार थाना बिलाईगढ़* और *काशीराम बंजारा निवासी ग्राम सिंघीटार थाना बिलाईगढ़* शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में *कमलेश डडसेना* एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही *मोहित साहू, हिमांशु प्रधान, तुषार सेठ, जयकुमार राणा, तेजकुमार राणा, नरेंद्र तांडी, चंदन बाघ, खिलेश यादव, अनीश कुमार और दीपक यादव* ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए तस्करी को नाकाम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौ सेवकों ने कहा कि *गौ माता की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण* के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी गौ तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस और गौ सेवकों को सूचित करें।

इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने गौ सेवकों और थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की मुहिम से न केवल गौवंश की रक्षा होगी बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।