विधायक की संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल से ग्रामीण गदगद हो उठे
महासमुन्द संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम मोंगरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर विधायक श्री सिन्हा ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।
सबसे पहले विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम के महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। फिर उन्होंने ग्रामीणों के साथ भेंट मुलाकात की। सुबह-सुबह अपने गांव की गलियों में विधायक को पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जन चौपाल में गांव के बुजुर्ग, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक की संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल से ग्रामीण गदगद हो उठे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इसके पश्चात उन्होंने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट का वितरण किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, संदीप दीवान, चुनेश्वरी साहू, कल्पना सुर्यवंशी, रिखीराम साहू सरपंच, हरेन्द्र साहू सोसाइटी अध्यक्ष, राकेश ध्रुव, राजू साहू, रामेश्वर पटवा, उप सरपंच लुकेश्वरी साहू, शुभम बाग, यशवंत साहू, कोमल ध्रुव, अखिलेश तिवारी, प्रेम साहू, ठाकुर राम ध्रुव, संतोषी कन्नौजे, किरण साहू, संतोष सेन, मनोज साहू, मिलन ध्रुव, सरिता ध्रुव, हेमा ध्रुव, मनोहर ध्रुव, गजानंद साहू, गोपी कन्नौजे, सियाराम साहू, छगन लाल साहू, कमलेश नेताम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।



.jpeg)