बैग,कॉपी,पेन,पुस्तक देकर मुँह मीठा तिलक लगाकर किया गया स्वागत
*महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में नए शिक्षा सत्र के तहत शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गारूपलाल पटेल थी अध्यक्षता मन्नूलाल साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति के द्वारा किया गया विशेष अतिथि रूपलाल पटेल पूर्व सरपंच, भूषण पटेल ग्राम अध्यक्ष थे | कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया | एवं सभी बच्चो को बैग कॉपी,पुस्तक,पेन स्टेशनरी समान प्रदान किया गया | विशेष अतिथि श्री रूपलाल ने कहा कि बच्चो के हाथों में किताब और स्लेट देखकर गाँव का भविष्य स्कूल पहुँचता दिखाई देता है |उन्होंने पालको से बच्चो को नियमित स्कूल भेजने एवं पालको को घर मे बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा |इस अवसर पर गिरधारी पटेल,प्यारेलाल साहू,लीलाबाई पटेल,गिरजा मिरी,सतरूपा ध्रुव,देववती ध्रुव,वंदना पटेल,यमुना पटेल,फगनी पटेल,कल्पना ध्रुव पालकगण उपस्थित थे | कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक कल्याण सिंह ठाकुर ने किया एवं मंच संचालन शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा किया गया |

.jpeg)