धमतरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय राज्य स्तरीय उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन शिविर हाईक में धमतरी जिले से चयनित एडवांस स्काउट मास्टर दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत और सोहनलाल साहू ने जिले से राज्य स्तरीय हाईकिंग में अपनी सहभागिता प्रदान की। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिह खालसा ने रायपुर रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर 90 स्काउटर -गाइडर की हाईक टीम को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया था।इस अवसर पर शिविर संचालक अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू, श्रीमती सरिता पाण्डेय, जेमरिना एक्का, सीमा साहू, एसओसी अमित क्ष़ि़त्रय सहित राज्य मुख्यालय के स्टाफ सहित राज्य के स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे। हाईक में प्रतिभागियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्व शक्तिपीठ मां चिन्तपूर्णी देवी, ज्वाला माता, बगलामुखी माता, ब्र्रजेश्वरी माता, चामुण्डा माता, धर्मशाला, मैक्लार्डगंज, हिल स्टेशन डलहौजी पंचपुला, कालाटाप, मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार, डल लेक तथा जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू स्थित प्रसिद्व शक्तिपीठ मां वैष्णों देवी की दर्शन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में वार मेमोरियल का भ्रमण कर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और गतिविधियों को करीब से जाना और सेना, नौसेना और वायुसेना के इतिहास की जानकारी भी ली। इस दौरान डलहौजी पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण भी किया। प्रसिद्व हिल स्टेशन डलहौजी में यूथ हास्टल एसोसिएशन के प्रभारी ने हाईक के सभी प्रतिभागियों को यूथ हास्टल एसोसिएशन का इतिहास, गतिविधियों और नेशनल ट्रैकिंग की जानकारी भी प्रदान की। प्रतिभागियों ने मिनी स्विटजरजलैड में एडवेंचर गतिविधियों में भी भाग लिया। जम्मू में हाईक के प्रतिभागियों ने 17 किमी की माउंटेन ट्रैकिंग करते हुए मां वैष्णों देवी के दर्शन कर कुल 35 किमी की ट्रैकिंग की। मैकलार्डगंज में तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा के मंदिरों में ध्यान एवं योग भी किया तथा तिब्बत की संस्कृति एवं रहन सहन का अध्ययन भी किया। जिला मुख्य आयुक्त चेतन प्रकाश हिंदूजा, स्काउट-गाइड जिलासंघ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, जितंेद्र कुमार साहू, वनीता मगर, यशोदा सोनकर, डोलेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, डीईओ श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवनलाल साहू, शशि बंसोर, जिला सचिव सोहन लाल साहू, डीओसी नेमलाल गंगेले, हीना भेंसले सहित जिले एवं ब्लाॅक के पदाधिकारियों ने हाईक के प्रतिभागियों को बधाई दी।
.


.jpeg)