अरण्ड संकुल के प्राथमिक शाला मोंहदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया - sanskar.live

Hot




जून 16, 2026

अरण्ड संकुल के प्राथमिक शाला मोंहदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया

अरण्ड संकुल के प्राथमिक शाला मोंहदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया

पांचवी में उत्कृष्ट विद्यार्थी हुए सम्मानित




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /समीपस्थ ग्राम अरण्ड संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला मोंहदा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की छात्रा चित्र पर माल्यार्पण कर वंदना से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नवीन एवं  सभी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर और अभ्यास पुस्तिका लेखनी भेंटकर सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को वाटर बैग व लेखनी भेंटकर कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि कामता प्रसाद यादव पूर्व उपसरपंच ने सभी छात्र छात्राओं को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित पाठशाला आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किए।सभा अध्यक्ष श्रीमती सत्या यादव ने पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किए। प्रधान पाठक डिगम लाल साहू ने नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक गणवेश माध्यान्ह भोजन छात्रवृत्ति की जानकारी देते हुए सभी  पालकों से छात्र छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने हेतु निवेदन किए।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती यादव उपाध्यक्ष देवनारायण यादव समिति सदस्य व पालक श्रीमती महेश्वरी ध्रुव आसकुमारी यादव सुरज कुमार बरिहा अशोक पटेल कांति यादव डोमन सिंह ध्रुव मंशाराम बरिहा लीला बाई जमुना बाई व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चंद्रकान्ति ठाकुर सहायक शिक्षिका व आभार हरिशंकर पटेल सहायक शिक्षक ने किया।




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer