संभाग स्तरीय सम्मान सम्मान 17 जून राजधानी रायपुर में आयोजित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना में महासमुंद जिले के दो व्याख्याताओं, दो प्राचार्यों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। जिसमें पिथौरा ब्लाक शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राजीव कुमार तिवारी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ाईपाली, विकासखंड पिथौरा को शिक्षा श्री सम्मान मिलेगा। आपको बता दे यह सम्मान 17 जून दिन बुधवार को राजधानी रायपुर के प्रोफेसर जे.एन. पांडेय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होने वाले संभाग स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन हर साल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान देता है।

.jpeg)