सरकड़ा के सरपंच प्रियंका ने स्कूली बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा वितरण की गई - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 11, 2026

सरकड़ा के सरपंच प्रियंका ने स्कूली बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा वितरण की गई






पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा समीपस्त ग्राम पंचायत सरकड़ा के शासकीय प्राथमिक मिडिल विद्यालय आंगनबाड़ी केद  में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों को कृमि एवं फाइलेरिया से बचाव की दवाइयां खिलाई गईं। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा उपस्थित विद्यालय के सभी बच्चों को  दवा वितरण कर सेवन कराया। अभियान का उद्देश्य किसी भी छात्र-छात्रा या व्यक्ति को फाइलेरिया एवं कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना है, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सरपंच प्रियंका सिन्हा,मितानिन रामायण बाई देवदास , मितानिन पुष्पा सिन्हा ,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी सिन्हा, संतोषी सिन्हा , प्राथमिक एंव मिडिल स्कूल से  रजनी डड़सेना, जयंती देवता ,वेनु मरकाम, गोपीकांत डड़सेना सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

 सरपंच प्रियंका ने कहा कि शासन की यह पहल सराहनीय है, जिससे लोगों का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ बन सकता है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer