कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ग्राम बेलसोंडा हुआ प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता अभियान - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 22, 2026

कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ग्राम बेलसोंडा हुआ प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता अभियान





देखें विडियो 






महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA महासमुंद, हमर भुईयां पर्यावरण संरक्षक संस्था महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति की महान सशक्त हस्ताक्षर रही शख्सियत समाजसेवी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज तीसरे चरण का स्वच्छता कार्यक्रम पखवाड़ा नेशनल हाईवे 353 से लगे हुए ग्राम बेलसौंडा में किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक संस्था प्रमुख नुरेन चंद्राकर ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम  जहां छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के पूर्व से ही ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट बेलसौंडा में स्मृति शेष कस्तूरबा गांधी के छायाचित्र पर ट्रस्ट की प्रभारी डॉक्टर ज्योति कालीकोटी, IMA के डॉक्टर अरविंद गुप्ता, श्रीमती प्रीति त्रिभुवन धीवर सरपंच बेलसोंडा,  भूतपूर्व जनपद सदस्य वाणी तिवारी, कुणाल चंद्राकर और ट्रस्ट की शिक्षिकाओं सहित परिसर में हॉस्टल की सामाजिक बहनों,बच्चों, जिला बास्केट बाल एसोसिएशन के चेयर पर्सन पंकज सोनी, आदित्य हॉस्पिटल के सभी स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी जी के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें पूजा अर्चना, दीप दान करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, ग्राम के जनप्रतिनिधि गण एवं महिला  स्व सहायता समूहों की उपस्थिति रही । 

इसके बाद 5 टुकड़ियों में उपस्थित सामाजिक संगठन के साथी, स्वच्छता मित्रों एवं पर्यावरण प्रेमियों, स्वच्छता दीदियों की टोली गांव के अलग अलग।हिस्से में जाकर वहां साफ सफाई की एवं प्लास्टिक कचरे को बोरियो में भरकर उसे उचित निपटान करने हेतु एकत्र किया । सबसे पहले हॉस्टल परिसर एवं आसपास साफ सफाई की गई । उसके बाद ग्राम पंचायत भवन परिसर, हाइवे के आसपास, बंधुआ तालाब, हाला बंद तालाब एवं गांव के चौक चौराहों एवं गांव के कूड़ा दान में बड़ी मात्रा में मवेशियों एवं सभी प्राणियों के लिए घातक विषैले एवं कैंसर रोग को बढ़ाने वाले प्लास्टिक कचरा जो इधर उधर फैला हुआ था उसे साफ किया गया और उसे मणि कंचन केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई । IMA की वरिष्ठ चिकित्सक, आदित्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर एवं कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट की प्रभारी श्रीमती डॉक्टर ज्योति कालीकोटी भी इस वृहद महाभियान का विगत 3 पखवाड़े से नेतृत्व करते हुए आम नागरिकों में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रहने एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में इस अभियान में अपना योगदान, श्रमदान दे रही है । उन्होंने सर्व समाज के साथियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि आज हम अपने आसपास वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण यह 3 मुख्य प्रदूषण के कारक है जिसके कारण मनुष्य जल्द ही रोग ग्रस्त होकर इसका शिकार होकर असमय बीमार हो रहे है । कचरा 2 प्रकार का होता है 1 गीला कचरा जैसे सब्जियों के छिलके, सड़े हुए फल,बगीचों के कतरन, फूल, पत्तियां, टिशू पेपर इत्यादि मिट्टी के साथ मिलकर जैविक खाद बनाकर गार्डेनिंग एवं खेतों में भरपूर पैदावार लेने के काम आते है जिससे फसलों की पैदावार एवं उत्पादन बढ़ता है और किसान मजदूर खुशहाल जीवन व्यतीत करते है और दूसरा होता है सूखा कचरा जिसमें आज मानव निर्मित प्लास्टिक की थैलियां, प्लास्टिक बोतल, गुटके एवं पानी के पाउच एवं रोजमर्रा के उपयोग की चीजों में विषैले रासायनिक के प्रयोग से बनी प्लास्टिक के सबसे ज्यादा उपयोग से बनी चीजों एवं उसे उपयोग के बाद इधर उधर कचरे के रूप में फेंकने से वह आज मनुष्य के लिए बहुत ही नुकसान दायक रूप ले लिया है । प्लास्टिक का विघटन नहीं होता अगर मिट्टी में बहुत दिन तक पड़ा रहा तो मिट्टी की उर्वरता को रासायनिक गुणों के कारण नुकसान पहुंचाएगा । तालाब एवं जल में प्लास्टिक जाने से पानी में आर्सेनिक एवं शिशा जो पीवीसी सिंगल यूज प्लास्टिक में पाए जाते है उसे विषाक्त करेगा इसलिए प्लास्टिक का उपयोग हमे कम से कम करना चाहिए । उपयोग होने के बाद उसे व्यवस्थित तरीके से गिला कचरा एवं सूखा कचरे के लिए उसे सभी पंचायतों एवं नगरों के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से गीला कचरा से बर्मी कंपोस्ट बनाया जाए जिससे रोजगार के अवसर युवाओं महिलाओं की मिलेंगे जो उनकी आजीविका के लिए उन्हें समृद्ध शाली एवं स्वावलंबी बनाएगा एवं समाज में व्याप्त कचरे का जो मानवीय गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा है उसे व्यवस्थित किया जा सकेगा एवं प्लास्टिक कचरे को रिसाइकलिंग ही किया जा सकता है उसका यही निदान है यह कार्य सभी को अनिवार्य रूप से अनुशासित रूप से करने की उन्होंने अपील की है । इस प्रकार गांव बेल सोंडा के तालाब, गांव के चौक चौराहों एवं गांव के आसपास उसे प्लास्टिक मुक्त सर्व साधारण एवं वृहद श्रमदान से इसे आज तृतीय पायदान में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया ।उक्त स्वच्छता कार्यक्रम में करतुरबा ट्रस्ट के प्रभारी डॉ. ज्योति कालीकोटी, आयोजक संस्था हमर भुइयां छत्तीसगढ़ से नुरेन चंद्राकर,प्रायोजक संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से डॉ. अरविंद गुप्ता जनप्रतिनिधि भूतपूर्व जनपद सदस्य वाणी तिवारी, कुणाल चंद्राकर ग्राम सरपंच प्रीति त्रिभुवन धीवर, पंचगण पंच गण भीखम धीवर, कुन्ती धीवर, राजेश्वर चंद्राकर,शिव यादव,पूजा साहनी,मधु यादव, लेनदास कोसले महिला स्व सहायता समूह से कीर्ति साहु , लक्ष्मी चंद्राकर, अनुसूया धीवर, हटयारिन धीवर पर्यावरण संरक्षक ग्रामवासी राजेन्द्र कन्नौज,सोहन गुरुजी, संतु साहू, संजय यादव, सतीश देवागन, चेतन धीवर, युवराज सेन,शिव कन्नौज, चम्मन धीवर,नीलम चौहान,तेजराम धीवर, गिरधारी साहू, धनश्याम धीवर स्कूल स्टाफ से नम्रता चंद्राकर, दिशा चंद्राकर, रुपलता धीवर, नेहा चंद्राकर, संगीता ध्रुव, गरिमा चंद्राकर, नेहा धीवर, दीपिका चंद्राकर, तिलेश्वरी धीवर, रितिका चंद्राकर कस्तूरबा बालिका छात्रावास से हेमलता,मंजू,रुखमणि आस्था सामाजिक संस्था से तुषार चंद्राकर स्वान यूथ क्लब से ग्रन्थ चोपड़ा, लक्ष्य यादव, हिमांशु साहू, राहुल साहू बास्केटबाल संघ के चेयर पर्सन पंकज सोनी आदित्य हास्पिटल स्टाफ द्वारिका साहू, सतीश औसर, यशवंत साहू, रमेश सिंह, यशोदा, प्रमिला मानिकपुरी, इंद्राणी साहू एवं गाँव के बच्चे शामिल रहें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer