महासमुंद की बेटी सृष्टि साहू दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी - sanskar.live

Hot




जनवरी 19, 2026

महासमुंद की बेटी सृष्टि साहू दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी

 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उपलब्धि के लिए प्रशंसा की




*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद में प्राचार्य श्रीमती अमि रुफस  के मार्गदर्शन में परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण  के अंतर्गत कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन My Gov पोर्टल पर 1 दिसंबर 2025से 11 जनवरी 2026 तक है  कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थी शिक्षा और अभिभावक ऑनलाइन MCQ आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जो प्रतिभागी गतिविधि पूरी करेंगे, जिसमें संस्था के द्वारा शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमें संस्था की होनहार छात्रा शाला नायिका ,एक दिवस की प्राचार्य का दायित्व निभाने वाली ,होनहार छात्रा कुमारी सृष्टि साहू कक्षा- बारहवीं ,(गणित संकाय) की छात्रा चयनित हुई , जिसे महासमुंद जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने उपलब्धि के लिए प्रशंसा की तथा दिल्ली जाने के लिए उन्होंने फ्लाइट से उनका टिकट एवं सारी व्यवस्थाएं कराई तथा कलेक्टर ने इसके उद्देश्यों के बारे में कहा,शिक्षा मंत्रालय ने पीएम मोदी का एक इंटरएक्टिव प्लेटफार्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक, परीक्षा से जुड़े तनाव अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं, उक्त बातें कहीं तत्पश्चात डी.एम. सी. महासमुन्द  रेखराज शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए कहा यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, यह पांच चरणों में चलने वाला है, जिसमें पहले पीएम के साथ सेल्फी दूसरा के  परीक्षा का पे चर्चा का किट तीसरा  प्रमाण पत्र चौथा पीएम आवास का दौरा भी हो सकता है, आत्मविश्वास से परीक्षा देने और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य श्रीमती अमि रुफस एवं सृष्टि साहू को महासमुंद जिला के जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे,  सहायक संचालक एन. के.सिंन्हा ,एडीपीओ. प्रमोद कुमार कन्नौज ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी.आर. सी. जागेश्वर सिंन्हा , तथा संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन , हरीश पाण्डेय, अंशुमालाबाल  बारिक (क्लास टीचर) ऐ पी सी. श्रीमती संपा बोस,  एवं संस्था के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer