सड़क दुर्घटना में दिवंगत शाखा डाकपाल के परिजन को 5 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 22, 2026

सड़क दुर्घटना में दिवंगत शाखा डाकपाल के परिजन को 5 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/सिरको में पदस्थ रहे शाखा डाकपाल स्वर्गीय कोमलजीत ठाकुर की कुछ माह पूर्व बसना में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। दिवंगत कोमलजीत ठाकुर पिता धनीराम ठाकुर, माता निराबाई ठाकुर, निवासी ग्राम ठाकुरदिया कला, पिथौरा के निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

भारतीय डाक विभाग की ओर से संचालित 345 रुपये वार्षिक प्रीमियम योजना के अंतर्गत नामिनी को 5 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। यह चेक सिरको पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच फगुलाल नेताम की उपस्थिति में ग्रामीणों के समक्ष मृतक के परिजनों को सौंपा गया।कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेन्त बैंक छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य प्रबंधक श्री बूक्के भास्कर नायक, वरिष्ठ प्रबंधक रवि प्रसाद, रॉयल सुंदरम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सौरभ जोशी, सराईपाली उप संभागीय निरीक्षक डाक श्री रवि साहू, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक महासमुंद शाखा प्रबंधक श्री आकाश बुधवानी तथा एग्जीक्यूटिव गजेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने इस अवसर पर ग्रामीणों को डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न बीमा एवं बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम प्रीमियम में भी परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है। उपस्थित जनसमूह को योजनाओं का लाभ लेने एवं भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बीमा योजना से मिली सहायता ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer