विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का किया श्रवण, भाजपा नेता रहे मौजूद - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 22, 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का किया श्रवण, भाजपा नेता रहे मौजूद

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का किया श्रवण, भाजपा नेता रहे मौजूद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का किया श्रवण, भाजपा नेता रहे मौजूद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का किया श्रवण, भाजपा नेता रहे मौजूद



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 215 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेश साहू, मधु यादव, शरद मराठा, गोपी कन्नौजे सहित अन्य उपस्थित थें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत में देश को तीन मंत्र दिए। उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की। उन्होंने एआई समिट को लेकर कहा कि समिट में उन्होंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। साथ ही कहा कि एआई समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। टी20 वर्ल्ड कप के संदर्भ में कहा कि कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ओमान, इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। आगे कहा कि देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। उन्होंने केरल में हुए 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत के लिए कहा कि उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। 

अन्य विषयों पर भी की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर समाज में जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत जागरूकता की जरूरत है। बैंक बीच-बीच में केवाईसी करते रहते हैं, लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है। आगे कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव 23 फरवरी को मनाया जाएगा। सी राजागोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। किसानों के संदर्भ में कहा कि हमारे किसान परंपरा-टेक्नोलॉजी दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। गुणवत्ता, इनोवेशन पर ध्यान दे रहे हैं। केरल के एक किसान अपने खेत में 570 तरह की चावल की किस्म लगाते हैं। भारत 15 करोड़ टन चावल का उत्पादन कर रहा है। मैसूरू के पान के पत्ते मालदीव भेजे रहे हैं, इन्हें जीआई टैग मिला है। इसके साथ ही उन्होंने केरल कुंभ और बच्चों की परीक्षा को लेकर भी बात की।




via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_22.html
February 22, 2026 at 06:08PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_430.html
February 22, 2026 at 06:08PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_49.html
February 22, 2026 at 06:08PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer