सुखीपाली शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 12, 2026

सुखीपाली शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

सुखीपाली शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 विद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों के साथ पूर्व छात्रों को किया सम्मान







पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/पिथौरा ब्लॉक के सुदूर वनांचल मे स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली में कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को गुरुवार दिनांक 12 फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन् भागीदारी एवं शाला  विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर प्रधान व विशिष्ट अतिथि हायर सेकेंडरी स्कूल चिखली के प्राचार्य श्री अब्दुल सईद खान, भूतपूर्व शाला विकास समिति एवं भूतपूर्व सरपंच श्री सुदर्शन मुन्ना मंचा सीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया हायर सेकेंडरी सुखीपाली के 15 छात्र जो कि आर्म्ड फोर्सेज (CISF,CRPF,ASAM RIFLES,SSB,BSF)में कार्यरत हैं जो इसी विद्यालय से पासआउट हैं उनके माता पिता का सम्मान अतिथियों के करकमलों से किया गया। तत्पश्चात सत्र 2025-26 विद्यालय में  संज्ञानात्मक क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली क्रीडा प्रतियोगिता में सफल छात्रों को जिसमें विभिन्न खेलकूद जैसे खो- खो, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को, रेडक्रॉस, स्काउट गाइड, छात्रसंघ पदाधिकारी को मेडल शील्ड ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कक्षा 12वीं के 41 छात्र-छात्राओं को मनोरंजन व शैक्षिक कार्यक्रम के माध्यम से उनको सम्मानित कर अन्य कक्षा के छात्रों व गुरुजनों के द्वारा उन्हें विदाई दिया गया कार्यक्रम में प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार पुरोहित, प्रेम शंकर प्रधान, संकुल समन्वयक  अशोक पटेल, सुदर्शन मुन्ना, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता गण श्री हरिश्चंद्र विशाल, झनेश कुमार साहू, कमलेश कुरुवंशी, देवेंद्र कुमारी बरिहा, पीटीआई सज्जन कुमार मिरि, गोपीनाथ पटेल, केवरा वर्मा, गुहाराम मिरी, प्रकाश कमार, उमेश यादव,आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अंशुमन तांडी ने किया।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/12.html
February 12, 2026 at 06:38PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer