कक्षा 10वीं 12वीं वी बोर्ड परीक्षा हेतु जिले के 115 केंद्रों के लिए गोपनीय सामाग्री का वितरण - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2026

कक्षा 10वीं 12वीं वी बोर्ड परीक्षा हेतु जिले के 115 केंद्रों के लिए गोपनीय सामाग्री का वितरण

 


*महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/दिनांक 16 फरवरी 26 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्धारा आयोजित 10 वी 12 वी बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है। महासमुन्द जिले में इस वर्ष 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग संम्पन कराने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय स्थित समन्वय केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द मे गोपनीय परीक्षा सामाग्री का वितरण किया गया। जिला के सभी केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष यहाँ उपस्थित होकर गोपनीय सामाग्री प्राप्त किया। इस वर्ष जिले में कुल 23563 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिले के कुल 115 परीक्षा केंद्रों में 2 हाई स्कूल एवं 113 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। परीक्षा की गोपनीय सामाग्री को सम्बंधित केंद्रों के 15 थानों एवं चौकियों में जमा कराया जाएगा। आज पोलिस सुरक्षा में 13 बसों के माध्यम से गोपनीय सामाग्री जिले के निर्धारित रूट चार्ट के माध्यम से थाना, चौकियों में भेजा गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष 10 वी की बोर्ड परीक्षा में 12839 एवं 12 की परीक्षा में 10724 परीक्षाथी शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिला स्तर पर 5 उड़न दस्ता दल और तहशील स्तर पर भी 5 उड़न दस्ता दल गठित किया गया है। प्रत्येक दल में 4-4 कर्मचारी रहेंगे जो परीक्षा के दौरान सतत निगरानी करेंगे। उपरोक्त वितरण की पूरी कार्यवाही के दौरान बोर्ड  परीक्षा प्रभारी एन.के. सिन्हा सहायक संचालक , प्रमोद कुमार कन्नौजे सहायक जिला परियोजना अधिकारी , समन्वय केंद्र के प्राचार्य  हेमेंद्र आचार्य एवं बोर्ड से आये अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer