योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक द्वारा एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2026

योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक द्वारा एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन






महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में विधायक श्री सिन्हा अपने पूरे परिवार सहित शामिल हुए। पुरोहितों द्वारा रुद्राभिषेक करवाया गया, इसके बाद हवन पूजन संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुगण इस रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण माह में एक माह रुद्राभिषेक व हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है। इसके अलावा कई अन्य मौकों पर भी रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन करवाया जाता है। इसी तारतम्य में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक शुरू हुआ। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। पूजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके पश्चात हवन पूजन आरम्भ हुआ। सभी ने मिलकर हवन में आहूति दी। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार देवों के देव महादेव पूजन के लिए श्रावण मास शुभ होता है, वैसे ही महाशिवरात्रि महादेव का दिन है। इस दिन सच्चे मन से उनकी उपासना करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। आगे कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इनमें यह भी है कि महाशिवरात्रि की रात फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह तिथि शुभ मानी जाती है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, वरिष्ठ नेतागण रमेश साहू, कौशल्या बंसल, बंटी शर्मा, एम आर विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री माखन सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, पीयूष साहू सहित अन्य उपस्थित थें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer