संस्था हमर भुइयां पर्यावरण संरक्षण के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महासमुंद एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं उसके प्राकृतिक सौंदर्यनुरूप व्यवस्थित रखने की दिशा में विगत 10 वर्षों से महासमुंद एवं उसके आसपास ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही संस्था हमर भुइयां के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को सबेरे 7 से 9 बजे तक महासमुंद के सभी सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संघों के सदस्य, स्वयंसेवी संगठनों, खेल एवं शैक्षिक संस्थाओं के सदस्यों एवं पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य कर रहे साथी मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति में महासमुंद शहर के बंधवा तालाब, टांमकी तालाब एवं पास ही सन्निहित नवा तालाब से बड़ी मात्रा में जल कुंभी, प्लास्टिक कचरा एवं अपशिष्ट श्रमदान करते हुए स्वच्छता मित्रों ने निकाल कर जलाशयों की सघन सफाई की है । इस सफाई अभियान में प्लास्टिक कचरा बड़ी मात्रा में पोखरों से एवं उसके आसपास से मेहनत करके बाहर निकालकर प्लास्टिक के रसायन से तालाब के जल में हो रहे जल प्रदूषण एवं साथ ही साथ प्लास्टिक के डिस्पोजल को निकालकर सरोवर को विषाक्त होने से बचाने का कार्य आयोजक चिकित्सीय संस्था एवं अन्य संगठनों के सदस्यों की सकारात्मक सूझ बुझ से यह पुनीत कार्य को मूर्त रूप दिया गया है । सफाई अभियान में पेड़ के पत्तों को जलाकर उसका संपूर्ण निपटान किया गया एवं बड़ी मात्रा में तालाबों की सफाई में निकले पालीथीन युक्त कचरे एवं जलकुंभी को जिससे तालाबों के प्राकृतिक सौंदर्य को कुरूप बना दिया था उसे हटाकर आयोजक मंडल ने नगर पालिका को सुपुर्द किया एवं व्यापक स्तर पर तीनों तालाबों की साफ सफाई करके आयोजकों ने यह संदेश दिया कि कोई भी कार्य अगर एक बार ठान ले तो बड़ा से बड़ा असंभव लगने वाला दुष्कर कार्य भी आसानी से जनसहयोग से पूरी सुचिता के साथ पूरा किया जा सकता है । उपस्थित सभी सदस्यों युवाओं, नगर के प्रबुद्ध जनों, वार्ड वासियों, पार्षद गणों एवं पूर्व पार्षद जनों के साथ ही कॉलेज एवं स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति में नगर के तालाबों की तस्वीर बदलने में अपनी सहभागिता निभाई और जागरूकता से इस जनहित के कार्य को पूरा किया । आयोजक संस्था ने सभी सामाजिक एवं अन्य उपस्थित संगठन के सदस्यों को इसे सफल बनाने के लिए बहुत बहुत साधुवाद एवं विज्ञप्ति में धन्यवाद ज्ञापित किया है । इस स्वच्छता कार्यक्रम में जोकि नव वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य आयोजक IMA इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महासमुंद के डॉक्टर एच बी कालीकोटी, डॉक्टर ज्योति कालीकोटी एवं डॉक्टर हरजोत सिंह गुरुदत्ता एवं स्टाफ का सहयोग रहा एवं सह आयोजक हमर भुईयां पर्यावरण संरक्षण संस्था महासमुंद के अध्यक्ष नूरेन चंद्राकर एवं साथियों ने सभी संगठनों को आमंत्रित करते हुए एकता के 1 सूत्र में बांधते हुए इस पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा साथ ही इस स्वच्छता अभियान में आस्था संस्था से श्रीमती तारिणी चंद्राकर, श्रीमती शोभा शर्मा, तुषार चंद्राकर, श्रीमती रागिनी चंद्राकर, जय तंबोली, ग्रीन आर्मी से श्री लोकेश चंद्राकर एवं साथी गण उपस्थित रहे । योग संघ से श्री प्रफुल्ल दुबे, ढीमर समाज से संतराम ढीमर, डेविड निषाद, जिला बॉस्केट बाल एसोसिएशन के चेयरपर्सन श्री पंकज सोनी एवं साथी जनों ने सहयोग किया और इस कड़ी में चंद्राकर समाज से धर्मेंद्र चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, उमेश चंद्राकर, भरत चंद्राकर,संदीप चंद्राकर,तोरण लाल चंद्राकर ने विशेष रूप से कमान संभाली । इसी प्रकार स्थानीय निवासियों में अहिल्या बाई, सरिता ध्रुव, होमेश कौशिक, इंद्र सिंह,सुधीर यादव, प्रमिला मानिकपुरी उपस्थित रही । साहू समाज से कृष्णा साहू, मालती साहू, ज्योति साहू, द्वारिका साहू, धनराज साहू, पुष्पेंद्र साहू ने अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को अंतिम रूप दिया। जनप्रतिनिधियों में पार्षद नगर पालिका जगत महानंद, धनेन्द्र चंद्राकर एवं नीरज चंद्राकर एवं पूर्व पार्षद मनीष शर्मा एवं शोभा शर्मा जी की उपस्थिति में तालाब से निकले प्लास्टिक कचरे एवं जलकुंभी को नगर पालिका के माध्यम से उसका सम्पूर्ण प्रबंधन किया गया । इस स्वच्छता अभियान में महर्षि विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री निलेश तिवारी अध्यक्ष, स्वान यूथ क्लब महासमुंद सचिव श्री ग्रन्थ चोपड़ा,सदस्य गण भविष्य चंद्राकर,सुधीर यादव, डेविड निषाद, शिवम द्विवेदी, हर्ष बंजारे,जय ध्रुव, धनराज साहू, गुलशन चंद्राकर, गोपेन्द्र निर्मलकर, लक्की शिवहरे,पुष्पेंद्र साहू ने सहयोग किया एवं स्वच्छता बहनें कुंती राजपूत,लक्ष्मी निर्वाण,सरिता निवारे, निरंकारी स्वच्छता मिशन की श्रीमती सीमा बजाज एवं अन्य बहनों की विशेष उपस्थिति रही । अंत में उक्त तालाबों की वृहद पैमाने पर की गई सफाई से निकले सभी कूड़ा,करकट एवं जलकुंभी सहित प्लास्टिक अपशिष्ट को पूरे समय तक सहयोग की भावना से उपस्थित नगर पालिका के कर्मचारी श्री दिलीप चंद्राकर जी ने अपने नपा स्टाफ की मदद से उक्त कचरे का समुचित परिवहन एवं विधिवत निपटान करने में आयोजक संस्था IMA एवं हमर भुईयां की मदद करके इस जनहित के कार्य को पूरा करने में अभूतपूर्वं योगदान दिया । आयोजक संस्था ने सभी महासमुंद नगर वासियों से अपील की है कि अपने आसपास सदैव वातावरण को स्वच्छ बनाए रखे । कूड़ा करकट नपा द्वारा दिए गए डिब्बों में ही डाले एवं पर्यावरण को शुद्ध करते हुए तालाबों, जलाशयों को भी साफ रखने में अपने मानव होने का परिचय जरूर देवें क्योंकि यह संसाधन उनके ही उपयोग के लिए निर्मित है और प्रकृति में व्यापक रूप से व्याप्त जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए अपना अमूल्य एवं अतुलनीय योगदान देने हेतु सादर अपील IMA महासमुंद एवं हमर भुइयां ने प्रेस विज्ञप्ति में की है ।






.jpeg)