पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार ,सी एम एच ओ टी नागेश्वर राव, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, रेडक्रास संगठक अशोक गिरी गोस्वामी एवं लक्ष्मी डडसेना के सफल मार्गदर्शन में मानवता, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति एवं सद्भावना के संदेश को प्रसारित करने हेतु रेडक्रॉस साइकिल हाइक रैली का आयोजन पिथौरा में किया गया ।इस रैली में विभिन्न विद्यालय से कुल 205 विद्यार्थियों एवं रेडक्रास काउंसलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली पिथौरा के कन्या शाला से कौहाकुडा होते हुए उरी डोंगरी बढ़ाईपली तक गई। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के सभापति श्री संदीप दिवान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष तथा रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य श्री येतराम साहू सम्मिलित हुए तथा बतौर विशिष्ट अतिथि स्वप्निल तिवारी अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड पिथौरा, आनंद साहू , रवि सभापति लक्ष्मीकांत साहू अध्यक्ष उरी डोंगरी समिति एवं शाला विकास समिति, महारथी साहू अध्यक्ष सोसायटी , भोजराज भोई प्राचार्य , शिवपाल साहू उपसरपंच बढ़ाईपाली, प्रदीप साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। पिथौरा में गौरव चंद्राकर आजीवन सदस्य रेड क्रॉस एवं पत्रकार ने हरी झंडी दिखाकर हाइक का शुभारंभ किया, हाइक का निर्देशन हाइक लीडर जूनियर रेडक्रास सचिव दिनेश साहू एवं उप हाइक लीडर अंशुमन टांडी स्काउट मास्टर राजीव तिवारी, एवं प्रफुल्ल राजपूत पार्षद ने बच्चों के लिए विशेष सहयोग दिया। विशेष मार्गदर्शन संतोष साहू वरिष्ठ स्काउट संचालक ने प्रदान किया।कौहाकुडा में ब्रह्मानंद पटेल एवं सरपंच तथा बघेल सर प्राचार्य कौहाकुडा के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया ।ग्राम पंचायत बढ़ाईपाली एवं उरी डोंगरी समिति के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, बी एम ओ तारा अग्रवाल के निर्देशन में एम्बुलेंस टीम, समाजसेवी आकाश अग्रवाल पिथौरा खेल अधिकारी सुधीर प्रधान , आरक्षी केंद्र पिथौरा के विशेष सहयोग के साथ हाइक का सफलतम आयोजन हुआ। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से गौरव चंद्राकर, एवं रमेश श्रीवास्तव का विशेष सहगोग एवं कवरेज रहा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न विद्यालय से रेडक्रास प्रभारी काउंसलर के रूप में श्रीमती इति प्रधान कन्या शाला पिथौरा, विजय सिन्हा, शीबा नंद अंजली विद्यालय, माधव साहू जम्हर, लाखन सिंह कोसरिया आर के पिथौरा, हेम सागर नायक, अमलीडीह, के पी पुरेना कौहाकुडा, टीकम पटेल अरंड , उत्तर कलेत बुंदेली, संतोषिनी भोई भुरकोनी, कोमल ध्रुवंशी तेंदुकोना, पवन ठाकुर कोलदा , संजय प्रधान ठाकुरडिया, नितिन साहू गोपालपुर, विजय साहू किशनपुर , कुलदीप साहू, प्रेमलाल चौधरी, कुसुमलता साहू, केशरी ठाकुर बढ़ाईपाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हाइक लीडर अंशुमन टांडी ने किया एवं आभार प्रदर्शन दिनेश साहू सचिव जूनियर रेडक्रास ने किया।
दिसंबर 06, 2025
Home
पिथौरा#
स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने को लेकर पिथौरा रेडक्रॉस सोसाइटी का साइकिल हाइक रैली का आयोजन किया गया
स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने को लेकर पिथौरा रेडक्रॉस सोसाइटी का साइकिल हाइक रैली का आयोजन किया गया
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad




