पैकिंग विद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 10, 2025

पैकिंग विद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

पैकिंग विद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 यह दिवस मानव सम्मान की सबसे बड़ी नींव है :न्यायाधीश वंदना





*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /शासकीय हाई स्कूल पैकिंग में विधिक जागरूकता शिविर के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली श्रीमती वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि यह दिवस मानव सम्मान की सबसे बड़ी नींव है। उन्होंने बताया कि हर साल 10 दिसंबर को यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, स्वतंत्रता और समानता के साथ जीवन जीने के अधिकार की याद दिलाना है। न्यायाधीश वंदना ने जानकारी दी कि मानवाधिकार दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1948 में पारित सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा की वर्षगांठ का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवाधिकार किसी सरकार का उपहार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। इस मौके पर विशेष रूप से चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से सुशील कुमार पटेल प्राचार्य विद्यालय शिक्षक गण , अधिकार मित्र राकेश मिश्रा थाना सरायपाली, जितेंद्र पटेल थाना पिथौरा, राजकुमार पटेल थाना साकरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।




via Blogger http://www.sanskar.live/2025/12/blog-post_83.html
December 10, 2025 at 08:01PM