परीक्षाफल बढ़ाने पर विशेष जोर देवें बच्चों का सतत मूल्यांकन हो -डीईओ विजय कुमार लहरे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 10, 2025

परीक्षाफल बढ़ाने पर विशेष जोर देवें बच्चों का सतत मूल्यांकन हो -डीईओ विजय कुमार लहरे

 नव नियुक्त प्राचार्यों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विकास खंड पिथौरा में बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार लहरे द्वारा शिक्षा विभाग की कार्यशाला में सभी प्राचार्यों से चर्चा कर पढ़ाई के स्तर में सुधार लाने हेतु टिप्स दिए, कार्यशाला में संयुक्त संचालक  संजीव श्रीवास्तव एवं सहायक संचालक  आलोक चांडक का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति लक्ष्मी डडसेना उपस्थित थी, कार्यशाला के अंत में समग्र शिक्षा पिथौरा के बीआरसी नरेश पटेल द्वारा नव नियुक्त 17 प्राचार्यों को विशेष स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, यू डाइस  जैसे कार्यों में गति लाने हेतु प्रेरित किया साथ ही परीक्षा फल में सुधार हेतु अतिरिक्त कक्षा लेने, साप्ताहिक टेस्ट लेने, पिछले सालों के प्रश्न हल करवाने जैसे कार्यों पर जोर दिया।