कलार समाज तीज मिलन समारोह का आयोजन सात सितंबर को - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 15, 2025

कलार समाज तीज मिलन समारोह का आयोजन सात सितंबर को

 शामिल होंगे विधायक सम्पत अग्रवाल सहित  भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल 


  पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/छत्तीसगढ़ कलार समाज कौड़िया पिथौरा द्वारा सात सितंबर को आयोजित तीज मिलन समारोह आयोजन के मुख्य अतिथि हेतु बसना विधान सभा के विधायक जन नेता  सम्पत अग्रवाल  को एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल  को समाज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा गमछा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आमन्त्रित किया गया।आमन्त्रित करने वालों में प्रमुख रूप से समाज के संरक्षक प्रेम लाल सिन्हा, उपाध्यक्ष नंद कुमार डड़सेना, आत्मा राम पंकज डड़सेना,आमंत्रित अतिथि रतनलाल डड़सेना, छेत्राधिकारी पुष्पराज गजेन्द्र, युवामंच के अध्यक्ष ओम सिन्हा , भुनेश्वर डड़सेना,पूरनलाल सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।