खुसरूपाली बोल बम कांवरिया संघ द्वारा भव्य पंडवानी कार्यक्रम आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 05, 2025

खुसरूपाली बोल बम कांवरिया संघ द्वारा भव्य पंडवानी कार्यक्रम आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /बोल बम कांवरिया संघ खुसरूपाली के तत्वावधान में पावन माह श्रावण सोमवार के अवसर पर सुर सुरभि पंडवानी मडे़ली छुरा की कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा, अध्यक्षता सरपंच जमुना पटेल, विशेष अतिथि सीताराम सिन्हा, पूर्व उप सरपंच कोकोभाठा जाधो नायक, छिबर्रा उपसरपंच श्याम सेन, एवं शिक्षक लोकनाथ नायक, शिक्षक उदेचंद बरिहा, सेवानिवृत्त शिक्षक बी पी साहू जी शामिल हुए।श्रीमती रामदुलारी सिन्हा ने अपने उद्बोधन में पंडवानी आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासीयों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कांवरिया भक्तगण तथा सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। पंडवानी कलाकारों ने महाभारत की कहानियों को सजीव रूप में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।