पर्यावरण मित्र ने किया उडीसा की ट्रेकिंग
मां चण्डी मंदिर परिसर से अलसुबह वरिष्ठ नेशनल ट्रेकर दक्षिणेन्द्र गिरी, शेखर चंद्राकर और पं जितेन्दनाथ योग, ने टैªकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर मंदिर परिसर से रवाना किया। राज्य के गरियाबंद जिले के छंुरा और उडीसा के धरमबांधा, नुआपाडा और सुनाबेडा वाल्डलाइफ सेंचुरी के घने जंगलो के रास्तो से होते हुए सुनाबेडा वाल्डलाइफ सेंचुरी और जंगलो की जैव-विविधता और पेड-पौधों और वन्य प्राणियों का प्राकृतिक अध्ययन करते हुए कच्चे रास्तो और पगडंडीनुमा रास्तो से होते हुए चारो ओर से घने जंगलो और पहाडियों से घिरे जलप्रपातों की नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक नजारो ने ट्रैकिंग दल को रोमांचित कर दिया। सर्वप्रथम ट्रैकिंग दल ने गरियाबंद जिले के जंगलो के रास्तो से गुजरकर उडीसा राज्य में स्थित गोधस जलप्रपात की अलौकिक जलप्रपात के नजारों का आनंद लिया। तत्पश्चात उडीसा राज्य के बलंगीर जिले में स्थित बेस कैंप हरिशंकर धार्मिक स्थल और इसमें स्थित जलप्रपात का अवलोकन कर प्रसिद्ध हरिशंकर मंदिर में भगवान महादेव का रूद्राभिषेंक किया एवम लोगो से इस सावन महीने की महत्ता को जाना समझा। कवाडियो की भगवान् भोलेनाथ के प्रति आस्था से सभी मंत्रमुग्ध हो गए । हमारे क्षेत्र एवम वहा की कंवर यात्रा का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। जिसमे आस्था सर्वोपरि है यह समता दिखी। इसी तारतम्य में संस्था के सदस्यों द्वारा बेनियारधस और खरालधस के साथ ही छतीसगढ राज्य के अंतिम छोर पर स्थित गांव आमामोरा के पास स्थित ओड गांव में स्थित कारीपगार जलप्रपात सहित अनेक जलप्रपातों का आनंद भी लिया।
अपने अनुभव में ट्रैक लीडर पुष्कर गोस्वामी ने बताया कि ऊर्जावाल साथियों का समूह प्रकृति के बीच जाकर न सिर्फ जुड़ाव महसूस कर रहा है, अपितु वहा के स्थानीय लोगो के रहन सहन,त्योहारो की महत्ता एवम सांस्कृतिक विविधता मे एकता से भी परिचित हो रहा है, समूह के साथ चलने वाले किशोर एवम युवा साथी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे यह विशेष बात इस समूह के लिए है।नगर पहुचने पर पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने हरिशंकर जलप्रपात के लाये हुए जल से प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। संस्था के सदस्यों में गु्रप लीडर पुष्कर गोस्वामी, को-लीडर आकाश चंद्राकर, विक्रम महावर, तिजिल गोस्वामी, अथर्व चंद्राकर , गजानंद,टोमेश, चन्द्र कुमार, वीरेंद्र सोनी, मनोज, रितेश, सहित सदस्यों ने बाइक ट्रैकिंग में सहभागिता दी तथा पर्यावरण मित्र समूह के सदस्यों ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया है।







.jpeg)