पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ ग्राम ठाकुरदिया कला में सक्तहा गाड़ा समाज कौडिया परि क्षेत्र का वार्षिक बैठक आयोजित किया गया जिसमे समस्त 36ग्राम के सदस्य उपस्थिति थे ,विगत वर्ष का आय व्यय की जानकारी दीं गई और ब्याज की वितरित राशि की वसूली एवं पुनः वितरण किया गया। पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्ति पश्चात नए कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।जिसमे अध्यक्ष श्री गंगा राम चौहान कौहाकुड़ा, उपाध्यक्ष श्री नारायण कुलदीप मुढ़ीपार,सचिव श्री गैंद राम सोनवानी ठाकुरदिया कला, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप बघेल लखनपुर, सह सचिव खेमराज मरकाम दाबपाली को मनोनीत किया गया।संरक्षक श्री पतिराम बघेल ,सलाहकार श्री आत्माराम बघेल, श्री बेदराम चौहान श्री भागचंद ,श्री भूखन राम चौहान,श्री डिगेश्वर मरकाम,श्री तिरिथ राम कुलदीप,श्री जीवन मरकाम ,श्री टेकलाल जगत को मनोनीत किया गया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मोहर सिंह मरकाम द्वारा दी गई।
via Blogger https://ift.tt/wcpBkDe
January 20, 2025 at 08:21AM
