गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी बाल वैज्ञानिक - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 26, 2025

गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी बाल वैज्ञानिक

गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी बाल वैज्ञानिक

पिथौरा के बाल वैज्ञानिक रोशनी, प्रीति हुए गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री  से हुए सम्मानित



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के 19 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पिथौरा विकासखंड के 2 बॉल वैज्ञानिक बालिका रोशनी चौधरी एवं प्रीति पटेल राम दर्शन स्कूल जांघोरा जिन्होंने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर में शामिल होकर कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। तीरंदाजी खेल में नेशनल चैंपियनशिप जयपुर राजस्थान में शामिल खिलाड़ी नवलीन कौर बागबाहरा को सम्मानित किया गया। 16वें अंतर्राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता सूरत गुजरात में भारत का प्रतिनिधित्व करने एवं पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में पूनम साहू कांस्य पदक, पायल साहू कांस्य पदक, योगेश्वरी सिदार कांस्य पदक एवं हेमंत कुमार पारेश्वर स्वर्ण पदक को उत्कृट प्रदर्शन करने के लिए एवं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु ईशान साहू, निकुंज साहू, लक्की शिवारे, तुषार डडसेना, कोमल बाघ, गरिमा दुबे, फेमश्वरी सिंहा, कुमकुम साहू, तृप्ति धीवर, डिंपल गोस्वामी, जानिया चतुर्वेदी, भाग्यश्री विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत एस आलोक, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा खेल के क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह पर सम्मानित करने हेतु जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, डॉ पुर्नेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, पिरित साहू, जिला कूड़ो संघ महासमुंद अध्यक्ष मीरा पंडा, सचिव दीपक निषाद, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र प्रधान एवं सभी खिलाड़ी, संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर,राम दर्शन पब्लिक विद्यालय जांघोरा विद्यालय के डायरेक्टर कविता अग्रवाल, सेक्रेटरी शुभ अग्रवाल, प्राचार्य जोगिंदर मेहेर, विज्ञान शिक्षक रमाकांत ध्रुवंशी ने बधाई दीं।


via Blogger https://ift.tt/S37gMkf
January 26, 2025 at 12:34PM