जनजातीय गौरव दिवस में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 17, 2024

जनजातीय गौरव दिवस में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक

जनजातीय गौरव दिवस में सम्मानित हुए जिले के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक

 खेल शिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई को किया गया सम्मानित*


महासमुंद  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 14 से 15 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया। 15 नवंबर को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। महासमुंद जिले से कुल 09 लोगों का सम्मान हेतु चयन किया गया, जिसमें प्रवीण कुमार ध्रुव, हितेश ध्रुव, गजेंद्र ध्रुव, डॉ. सुनील कुमार भोई, श्रीमती बनमोती भोई, चिंतामणि भोई, टिकेश्वरी ध्रुव, रामवती ठाकुर एवं दौलत राम दिवान को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जिले के जनजातीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शामिल कराने, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में जिले से खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का चयन हुआ था, जिसमें से तुमगांव खेल मैदान में डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी प्रवीण ध्रुव, हितेश ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव जिन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय रग्बी खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपने समाज को गौरवांवित किया। इस उपलब्धि हेतु जनजातीय गौरव दिवस पर प्रशस्ति पत्र से उनका सम्मान किया गया। जिले के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का खेल के क्षेत्र में सम्मान मिलने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, अंजली बरमाल, प्राचार्य एल एन दीवान एवं समस्त स्टॉफ, सुरेंद्र मानिकपुरी, एवन कुमार साहू, सेवन दास मानिकपुरी व समस्त व्यायाम शिक्षक एवं अभिषेक निर्मलकर, जगदीश धीवर सहित खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दीं।




via Blogger https://ift.tt/pKeTOFr
November 17, 2024 at 12:14PM