पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मियों को अपने निज निवास पर आमंत्रित किया उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी साथ ही समस्त सफाई कर्मियों से राखी बंधवाकर उन्हें स्वच्छता दीदी की उपाधि देकर उनका सम्मान बढ़ाया। रक्षाबंधन की इस पवित्र बेला पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिए गए सम्मान एवम बहन के प्यार से समस्त सफाईकर्मी बहनें अत्यंत प्रसन्न हुए। रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने समस्त स्वच्छता दीदियों को उपहार भेंट किया एवम समस्त स्वच्छता दीदियों ने अध्यक्ष आत्माराम यादव का मुंह मीठा कर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।अध्यक्ष आत्माराम यादव से मिले इस आत्मीय अनुभव से समस्त स्वच्छता दीदियों में खुशी का माहौल दिखा।
via Blogger https://ift.tt/FxgwKI5
August 19, 2024 at 10:03AM

