नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव की सराहनीय पहल। नगर पंचायत की सफाई कर्मियों को राखी बंधवाकर बनाया स्वच्छता दीदी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 19, 2024

नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव की सराहनीय पहल। नगर पंचायत की सफाई कर्मियों को राखी बंधवाकर बनाया स्वच्छता दीदी

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मियों को अपने निज निवास पर आमंत्रित किया उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी साथ ही समस्त सफाई कर्मियों से राखी बंधवाकर उन्हें स्वच्छता दीदी  की उपाधि देकर उनका सम्मान बढ़ाया। रक्षाबंधन की इस पवित्र बेला पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिए गए सम्मान एवम बहन के प्यार से समस्त सफाईकर्मी बहनें अत्यंत प्रसन्न हुए। रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने समस्त स्वच्छता दीदियों को उपहार भेंट किया एवम समस्त स्वच्छता दीदियों ने अध्यक्ष आत्माराम यादव का मुंह मीठा कर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।अध्यक्ष आत्माराम यादव से मिले इस आत्मीय अनुभव से समस्त स्वच्छता दीदियों में खुशी का माहौल दिखा।