मोहगांव स्कूल में वार्षिकोत्सव सह मेधावी छात्र व शिक्षक सम्मान आयोजित की गई - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 04, 2024

मोहगांव स्कूल में वार्षिकोत्सव सह मेधावी छात्र व शिक्षक सम्मान आयोजित की गई



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल मोहगांव विकास खण्ड पिथौरा जिला महासमुन्द में 3 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से वार्षिकोत्सव सह मेधावी छात्र व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ सम्पत अग्रवाल जी विधायक बसना विधानसभा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बारीक ने की व विशिष्ट अतिथि श्री पूरन सिंह बरिहा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, श्री सोहनलाल पटेल जनपद सदस्य पिथौरा और श्री द्वारिका पटेल ए बी ई ओ पिथौरा थे। 



सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ सम्पत अग्रवाल जी के द्वारा ग्राम पंचायत व जन सहयोग से नवनिर्मित लागत दो लाख रुपये के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान एवं परिवार के द्वारा अपने माता पिता स्व श्रीमती शोभावती/स्व श्री कामदार प्रधान की स्मृति में निर्मित शुभकामना रंगमंच को विद्यालय को समर्पित किया गया। 


कार्यक्रम के अगले चरण में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात शिक्षा सत्र 2022 - 23 के कक्षा पहली से दसवीं तक के परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छत्रों को प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के पिता के नाम से स्व कामदार प्रधान स्मृति बाल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।


 शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव को 1964 में प्रारम्भ करने वाले शिक्षक श्री पूरन सिंह बरिहा जी का सम्मान शाला परिवार व ग्रामवासियों के द्वारा किया गया साथ ही 1964 में कक्षा पहली पढ़े गांव के सभी विद्यार्थियों का सम्मान उनके प्रथम गुरु पूरन सिंह बरिहा जी के हाथों कराया गया। यह अद्भुत अवसर था 60 वर्ष पूर्व पढ़े बच्चे व उनके शिक्षक एक मंच पर थे। सम्मान की अगली कड़ी में 1964 से वर्तमान तक जितने भी शिक्षक मोहगांव में पदस्थ रहे हैं व सेवानिवृत्त हो चुके हैं ऐसे  शिक्षक श्री विक्रम कुमार कर, चन्द्र ध्वज होता, देवसिंह साहू, अनिल कुमार कानूनगो, सौमित्र रथ, एम एल साव व वीरेन्द्र देव का सम्मान शाला परिवार व ग्रामवासियों के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की आसन्दी से विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने मंच से नीलांचल सेवा समिति की सेवा कार्य को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के शिक्षा के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोहगांव स्कूल किसी भी निजी स्कूल से बेहतर है और यहाँ बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है, यहाँ के सभी शिक्षक धन्यवाद के पात्र हैं,


 उन्होंने शासन द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए मोहगांव स्कूल के विकास में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि श्री पूरन सिंह बरिहा जी ने 60 वर्ष के बाद ग्रामवासियों के द्वारा किये गए सम्मान के लिए आभार प्रकट किया तथा इसे अकल्पनीय बताया। द्वारिका पटेल जी ने मोहगांव स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अभिनव पहल की प्रशंसा की । 1964 बैच के छात्र रहे टिकमलाल प्रधान गौंटिया ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है ।भोजराज प्रधान ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा चलाये जा रहे सेवाकार्य छत्तीसगढ़ ही नहीं उड़ीसा तथा उत्तरप्रदेश तक चर्चित हैं। आपका आशीर्वाद हमें वर्षों तक मिलता रहेगा।


तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, एक बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम 7 बजे तक चलता रहा। कक्षा पहली से दसवीं तक के बच्चों के द्वारा 40 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी दर्शक अंत तक अभिभूत होते रहे। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम इतने बेहतरीन थे कि पुरस्कार की बारिश होती रही। कार्यक्रम के अंत तक बच्चों को पुरस्कार के रूप में सत्तर हजार रुपये प्राप्त हुए। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व उप सरपंच विजय बारीक के द्वारा सभी बच्चों, अतिथियों और दर्शकों के लिए भोजन व्यवस्था की गई व प्रधान मेडिकल मोहगांव के द्वारा पानी पाउच की व्यवस्था की गई थी । श्री रोहित प्रधान के द्वारा भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य आवश्यक व्यवस्था का संचालन किया गया । कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर पण्डा व भोजराज प्रधान ने किया। आभार प्रदर्शन हाई स्कूल के प्राचार्य श्री जगदीश कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक श्रीमती कविता बढ़ाई अहीर कुमार बरिहा, बी आर भोई, रविलाल प्रधान प्रधान पाठक, हेमन्त कुमार कर, सालिकराम बंजारे, नवीन बुडेक, सभी पालकों मोहन साव, लक्ष्मण भोई, प्रह्लाद प्रधान व समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।